बयाना: पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
बयाना उपखंड के सालाबाद गांव में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और ग्रामीण उपस्थित रहे।