होशंगाबाद नगर: कमिश्नर कॉलोनी में दुर्लभ ब्लैक हेडेड स्नेक सांप निकला, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कमिश्नर कालोनी में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक घर में सांप निकलने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। तुरंत ही कॉलोनी के निवासियों ने इसकी सूचना सर्प मित्र रवि टंडन को दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र रवि टंडन ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर देखा तो एक सांप का बच्चा दिखाई दिया जो एक घर के रूम में बैठा हुआ था। यह एक विलुप्त प्रजाति का ब्लैक हेडेड स्नेक सांप था।