ग्वालियर गिर्द: NEET-2026 आज: 10,543 अभ्यर्थियों की परीक्षा, 1:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में नहीं मिलेगी एंट्री
ग्वालियर में रविवार सुबह 7 बजे से NEET-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जिसमें 10 हजार 543 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा।