हज़ारीबाग: बड़कागांव की राजनीति पर बयान, अंबा प्रसाद के समर्थन में दावे
बड़कागांव की राजनीति को लेकर जारी एक बयान में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व की सराहना की गई है।बयान में दावा किया गया है कि क्षेत्र की जनता अंबा प्रसाद के नेतृत्व को याद कर रही है और वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी की कार्यशैली से नाराज है। साथ ही कहा गया है कि यदि अभी चुनाव हों तो अंबा प्रसाद को जनता का समर्थन मिल सकता है।