लोहरदगा: हजरत बाबा दुखन शाह के 101वें उर्स पर विधायक रामेश्वर उरांव ने की चादरपोशी, दिया सद्भाव का संदेश
हजरत बाबा दुखन शाह के 101वें सालाना उर्स के अवसर पर लोहरदगा में श्रद्धा, सद्भाव और भाईचारे का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। इस पावन मौके पर रामेश्वर उरांव की ओर से उनके प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे बाबा दुखन शाह की मजार पर चादरपोशी कर अकीदत के साथ दुआ मांगी।