लोहरदगा: पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने बाबा दुखन शाह के मजार पर चादरपोशी कर अमन चैन की कामना की
धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता की महान विरासत को सजीव रूप प्रदान करते हुए गुरुवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने हज़रत बाबा दुखन शाह रहमतुल्ला अलैह की पवित्र मजार पर आयोजित 101वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ अपने निवास स्थान से सैकड़ों समर्थकों के साथ चलकर बाबा दुखन शाह के मजार में चादरपोसी अर्पित की।