लोहरदगा: सेन्हा में भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, ऑटो और बाइक की टक्कर, पुलिस शिनाख्त में जुटी
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा सेन्हा थाना अंतर्गत कंडरा के समीप लोहरदगा गुमला मुख्य पथ एनएच-143 पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या जेएच 08 एच 7146 और मोटरसाइकिल संख्या जेएच 0443 के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट