लोहरदगा जिले के सीठीयो क्षेत्र में कोयल नदी में आपरूपी रूप से प्रकट हुए शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर सनातनी श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लोहरदगा–बेड़ो मुख्य पथ को जाम कर दिया गया।