दरअसल जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।