बिलारी: पौड़ाखेड़ा मंदिर में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारियों की हुई बैठक, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल रहे मौजूद
नगर के पौड़ाखेड़ा मंदिर में भाजपा विधानसभा क्षेत्र के शक्तिकेंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। शक्तिकेंद्र प्रभारियों से कहा कि संगठन के सभी निर्देश बूथ अध्यक्षों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।