जशपुर: कलेक्टर ने घोलेंगे में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए संभावित कपड़े की फैक्ट्री खोलने के संबंध में ली जानकारी
कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर विकास खंड के घोलेंगे गोठान का किया निरीक्षण और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए गारमेंट (कपड़े) फैक्ट्री लगाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोलेंगे में गारमेंट फैक्ट्री खोलने की कार्ययोजना बनाई गई है। ताकि जशपुर की महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।