गोरखपुर: NEET की पेपर लीक होने के बाद बच्चों में मायूसी, आंखों से छलक पड़े आंसू, व्यवस्था को बताया जिम्मेदार
हम बात कर रहे हैं उन आंखों की जिनमें डॉक्टर बनने का सपना था,उन हाथों की जिन्होंने साल भर दिन-रात मेहनत की, लेकिन आज उन आंखों में आंसू हैं और चेहरे में मायूसी।नीट (NEET) की परीक्षा के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है।जिसे शिक्षा के एक उभरते केंद्र के रूप में देखा जाता है, पेपर लीक होने के बाद उन चेहरे पर खुशी नहीं,बल्कि व्यवस्था के प्रति नाराजगी दिखी।