कुरडेग: कुरडेग के जामा मस्जिद टेलीकॉम दुकान के पास 6घण्टे से बैठी विक्षिप्त महिला, जांच में जुटी पुलिस
Kurdeg, Simdega | Jun 17, 2026 कुरडेग के जामा मस्जिद टेलीकॉम दुकान के पास बुधवार की शाम 7:30 बजे विक्षिप्त महिला देखी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पर दुकानदार ने बताया कि पिछले 6 घंटे से महिला बैठी है और कुछ भी नाम पता नहीं बता पा रही है इधर पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर जांच शुरू की है।