खंडवा नगर: खंडवा में फीस छिपाने पर 15 निजी स्कूलों पर जुर्मानाः पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की; कलेक्टर ने दिया 5-5 हजार का अर्थदं
खंडवा जिले में फीस संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने में लापरवाही बरतने वाले 15 निजी स्कूलों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तय समय सीमा में निर्धारित पोर्टल पर फीस की जानकारी अपलोड न करने पर इन सभी 15 स्कूलों पर पांच-पांच हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे की है