खरगोन (मध्य प्रदेश): जिले के ग्राम बेजापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने 40 वर्षीय कालूराम पर लाठी-डंडों और तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि एक तीर युवक की पीठ में गहराई तक धंस गया। अत्यधिक दर्द और खून से लथपथ हालत में परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल भागे।