बोध गया: चैत्र पूर्णिमा पर बोधगया का महाबोधी मंदिर चांदनी में नहाया, परिसर आध्यात्मिक आभा से जगमगाया
चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया स्थित महाबोधी मंदिर चांदनी रोशनी में नहाकर गुरुवार की रात 11 बजे अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। पूर्णिमा की रात जैसे ही चंद्रमा की शीतल किरणें मंदिर परिसर पर पड़ीं, पूरा वातावरण दिव्यता और शांति से भर उठा।मंदिर के भव्य गुंबद के शीर्ष पर बिखरी चांदनी ने इसकी सुंदरता को और भी निखार दिया।