रामपुर: शिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई, रूट डाइवर्ट और गंगाजल लेने गए लोगों से पुलिस कर रही है बात - एसपी
Rampur, Rampur | Feb 24, 2025 शिवरात्रि के पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने रामपुर जिले के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रूट डायवर्ट को लेकर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है ।साथ ही जो लोग गंगाजल लेने गए हैं, उनके सकुशल होने की जानकारी भी पुलिस उनके मोबाइल से फोन के द्वारा ली जा रही है । यह बात एसपी ने सोमवार की दोपहर 2:30 बजे पुलिस कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर कही