जबलपुर: जबलपुर के अंधमुख बायपास पर ट्रक चालक पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूट की, 4 बदमाश शामिल
धन्वंतरि नगर चौकी अंतर्गत अंधमुख बायपास में गुहाटी से लखनऊ जा रहे ट्रक चालक अजय पाल को शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे के करीब 4 नकाबपोश बदमाशो ने चाकू मारकर मोबाइल और 1500 सौ रु नगद लूटकर फरार हो गए।वही घायल ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने घायल को मेडिकल अस्प्ताल में भर्ती कर आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।