जबलपुर: माढ़ोताल पुल के पास 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
माढ़ोताल थाना पुलिस को विश्वशनीय मुखबिर से गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे सूचना मिली की दो युवक माढ़ोताल पुल के पास अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने के लिए खड़े हुए है। सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सिमरदीप सिंह और सोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर दोनो के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।