खलीलाबाद: संतकबीरनगर की बेटी न्यायमूर्ति जाह्नवी गुप्ता बनेंगी राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायाधीश
संतकबीरनगर की बेटी जाह्नवी गुप्ता जल्द ही राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायाधीश का पद संभालेंगी। खलीलाबाद में जन्मी जाह्नवी ने कठिन परिस्थितियों में मां मीरा गुप्ता के मार्गदर्शन में शिक्षा पूरी की। भारतीय सेना की जेएजी शाखा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने न्यायिक सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सफलता जिले और प्रदेश के लिए गर्व है