कोरबा: कोरबा में गंदगी से लोगों में नाराजगी, बोले- नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैला, लोग हो रहे बीमार
कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर- 29 स्थित मुड़ापार के निषाद मोहल्ला बस्ती में पिछले छह माह से गंदगी और नाली के पानी की समस्या बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को लेकर बस्तीवासियों में आक्रोश है। पार्षद ने ठेकेदार और अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।