नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस लाइन में वामा सारथी का मेडिकल कैंप, पुलिसकर्मियों और उनके परिवार का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बाराबंकी के रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार करीब 2 बजे निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी की अध्यक्षा संपदा विजयवर्गीय के निर्देशन में किया गया।