पीलीभीत। थाना जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश अतिउल्लाह पुत्र मोबीन निवासी अड़ोली, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर जेएमवी तिराहे के पास से दबोचा गया है।