देवबंद: अक्षय तृतीया पर हनुमान धाम में भगवान परशुराम जयंती और गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि मनाई गई
मां बाला सुंदरी प्रांगण स्थित हनुमान धाम मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम क़ी जयंती धूमधाम से रविवार दोपहर 1:00 बजे मनाई गई । साथ ही परम पूज्य गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।