मसौढ़ी: मसौढ़ी के दाउदपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
Masaurhi, Patna | Apr 14, 2026 मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच, दाउदपुर मसौढ़ी के सौजन्य से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर दाउदपुर से अनुमंडल मुख्यालय तक मुख्य सड़क मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा गाजे-बाजे, झंडा-पता