महावन: जमुना पार लक्ष्मी नगर में राशन नहीं मिलने से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने रोड पर लगाया जाम
मथुरा के तिवारी पुरम लक्ष्मी नगर चौकी के सामने स्थानीय निवासियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले 2 महीने से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जिसके कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है राशन डीलर से कई बार शिकायत की गई परंतु राशन नहीं मिला राशन डॉलर की मनमानी से परेशान लोगों ने रोड जाम कर दिया