बिजनौर: बिजनौर के भागुवाला में स्थित अवैध क्लिनिक संचालक डॉक्टर इब्ने सऊद के खिलाफ किसानों ने सीएमओ से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Jul 30, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र में स्थित भागुवाला में अवैध क्लिनिक संचालक डॉक्टर इब्ने सऊद और भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष के बीच काफी तकरार चल रही है। इसी मामले को लेकर किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता सीएमओ ऑफिस पहुंचे और डॉक्टर इब्ने सऊद अवैध क्लिनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।