नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को दिया अपना समर्थन
Nagaur, Nagaur | Nov 4, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी रामबाबू टांक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को अपना समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित निर्दलीय प्रत्याशी रामबाबू टांक के समर्थक मौजूद रहे।