अकबरपुर: रुरा थाना परिसर में आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई, सीओ व तहसीलदार रहे शामिल
थाना रुरा परिसर में आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में सीओ अकबरपुर संजय सिंह व तहसीलदार पवन कुमार शामिल हुए। इस दौरान सभी लोगो से अपील करते हुए कहा गया कि शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नही होनी है और सड़क पर नमाज नही अदा होगी।