गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने 5 वर्षीय लापता बच्चे की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर जारी की अपील
गया पुलिस ने चाकंद थाना क्षेत्र से लापता 5 वर्षीय बच्चे राकेश कुमार की तलाश के लिए आमजन से सहयोग मांगा है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार, पिता मंटू मांझी, मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदूमपुर थाना क्षेत्र के लरेआ गांव का निवासी है और वर्तमान में गया जिले के बारा भुईं टोली में रह रहा था। वह 4 जुलाई 2026 की शाम से घर से लापता है। बच्चे का रंग सांवला है।