हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने 30.41 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30.41 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।