बस्ती: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बड़ेवन पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
Basti, Basti | Feb 8, 2025 समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के निर्देशानुसार चल रहे PDA चर्चा कार्यक्रम को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।