बस्ती: DIG ने आरक्षी भर्ती 2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन BST का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Feb 7, 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती दिनेश कुमार पी.द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के मौजूदगी में आरक्षी भर्ती 2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत पुलिस लाइन बस्ती का भ्रमण कर निरीक्षण किया। तत्पश्चात परेड ग्राउंड,RTC बैरक,स्नानागार,शौचालय भोजनालय आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।