बस्ती: फुटाहिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार हुए घायल
Basti, Basti | Feb 7, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित फुटाहिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना बगल ही स्थित फुटाहिया चौकी पर दी। सूचना मिलते ही चौकी से 2 कांस्टेबल मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक ऑटो रिक्शा चालक अपनी ऑटो रिक्शा लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने दोनो घायलों को भर्ती कराया।