आंवला: आंवला के पीड़िता का नहीं बन रहा राशन कार्ड चक्कर काटकर हुई परेशान, डीएम से लगाई गुहार
Aonla, Bareilly | Jul 31, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गोठा खंडुवा निवासी पीड़िता निशा पत्नी वेद प्रकाश ने डीएम को दी शिकायत में बताया मैं गरीब महिला हूं अभी तक किसी भी प्रकार का राशन कार्ड नहीं बना है। अंतोदय कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है। उसने बताया भूमिहीन हूं और मजदूरी करके पालन पोषण करती हूं। एसडीएम और समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है।