नगड़ी: रांची डीसी ने किया पंडरा बाजार में मतगणना स्थल का निरीक्षण,दिये निर्देश
Nagri, Ranchi | May 28, 2024 रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पंडरा बाजार समिति रांची स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार, वरीय नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग सह उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन व अन्य मौजूद थे।