दमोह: पुराना तालाब में बड़ा हादसा: पानी के टैंकर वाले ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार टूटी जर्जर दीवार से तालाब में जा गिरा
Damoh, Damoh | Jun 19, 2026 दमोह पुराना तालाब स्थित मैकेनिकल मार्केट के पास गुरुवार रात एक पानी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक संतुलन खोकर पुराना तालाब की जर्जर और टूटी दीवार के नीचे जा गिरा। स्थानीय दुकानदारों और पार्षद कविता राय ने घायल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज किया।