कोडरमा: कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी (EC) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, इस कार्यकारिणी का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से 5 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत विभिन्न पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।