फतेेहपुर: किसानों के लिए खुशखबरी! फतेहपुर में झमाझम बारिश से धान की रोपाई को मिली नई जान
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। रसूलपनाह, बन्नी सलेमाबाद, बसारा, इसरौली समेत कई गांवों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी और पूरे इलाके का मौसम सुहावना हो गया।