पनागर: रांझी में चोरी: सीसीटीवी में संदिग्ध कैद, चार महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
रांझी थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस स्थित सरकारी आवास में हुई लाखों की चोरी के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित धीरेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना बीते 8 दिसंबर की है, जब वे ऑफिस और बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे करीब 70 हजार रुपये नगद और दो तोला सोना स