मुज़फ्फरनगर: सुजड़ू में महिला की आत्महत्या के बाद दहेज हत्या का मुकदमा, पुलिस ने पति शादाब को शामली बाईपास से गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के सुजड़ू में महिला निशा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों की तहरीर पर पति शादाब सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शादाब को शामली बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।