गाज़ीपुर: शिक्षा माफियाओं पर यूपी बोर्ड का बड़ा प्रहार, गाजीपुर के 46 स्कूलों की मान्यता रद्द: प्रकाश सिंह, डीआईओएस
गाजीपुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नियमों की अनदेखी करने वाले और वर्षों से बिना छात्र संख्या के संचालित हो रहे विद्यालयों पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। प्रदेशभर के 465 स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी गई है,जिनमें गाजीपुर के 46 विद्यालय भी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि DIOS ने की...