जैतहरी: वार्ड 02-03 में चला सफाई अभियान, नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक का छिड़काव किया गया
जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी के लाईनपार वार्ड क्रमांक 02 एवं 03 के आवासीय क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की साफ-सफाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन के माध्यम से कचरा व मलवा का उठाव किया गया। साथ ही मच्छरों व संक्रमण से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा मिला।