गरौठा: टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त अमित कुमार को किया गिरफ्तार
थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने जनपद झाँसी में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अमित कुमार उर्फ गंगू अहिरवार (26) को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ केस संख्या 881/2018, धारा 354/504 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसे न्यायालय में पेश किया गया।