हरदोई: हरदोई में बढ़ रहा 'रेल वन' ऐप का इस्तेमाल, रेलवे यात्रियों को मिल रही 3% छूट
Hardoi, Hardoi | May 9, 2026 भारतीय रेलवे अपने आधिकारिक मोबाइल एप ‘रेल वन’ को यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों को इस ऐप के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में प्रतिदिन यात्रियों को ऐप की जानकारी देने के साथ मोबाइल फोन में इसे इंस्टॉल भी कराया जा रहा।