चतरा: पुलिस ने मुर्गी फार्म से चोरी मामले में 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चतरा एसडीपीओ ने दी जानकारी
Chatra, Chatra | Sep 18, 2026 चतरा पुलिस ने मुर्गी फार्म से चोरी मामले का खुलासा करते हुए चोरी के बाइक का खुला पार्ट्स,इंजन तथा दो मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार चोरों में जावा दोहर गांव निवासी दीपक कुमार, नागेंद्र कुमार भुइयां शामिल है।यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएसपी मुख्यालय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया।