धनवार: थानेदार के तबादले पर अध्यक्ष ने बताया मुखिया संघ की जीत, बयान जारी
धनवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनवार थाना प्रभारी के तबादले को मुखिया संघ की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुखिया संघ लगातार संघर्ष कर रहा था और विभिन्न स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।