फतेेहपुर: बाराबंकी में मारपीट और SC/ST एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।