कार रेंटल कंपनी में कार्यरत दो ड्राइवरों के बीच हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। वारदात देर रात को उस वक्त हुई जब एक ड्राइवर अपने अन्य साथियों के साथ आग जलाकर हाथ सेंक रहा था। तभी एक अन्य ड्राइवर हुक्का भरने के लिए आया और दोनों में बहस हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।