फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा, किसी सफाई कर्मियों को नहीं हटाया जा रहा है
फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा साफ-सफाई व्यवस्था सरकार के आदेश पर आउटसोर्सिंग से कराया जाएगा। किसी भी सफाई कर्मी को नही हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था हड़ताल के कारण चरमराने लगी है। बुधवार को 12 बजे उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।